अमरावती की खातिर
42,000 करोड़ रु. के "अमरावती बॉन्ड'' प्रवासी तेलुगु लोगों को जारी किए जाएंगे.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू
अपने राज्य आंध्र प्रदेश को केंद्र से आर्थिक मदद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू एनडीए से अलग हो गए थे. पर राजधानी अमरावती के लिए उन्हें अब भी करीब 52,000 करोड़ रु. की जरूरत है.
इसलिए 42,000 करोड़ रु. के "अमरावती बॉन्ड'' प्रवासी तेलुगु लोगों को जारी किए जाएंगे. इसमें एक पेच है. नायडू को आरबीआइ के मौजूदा 7.75 फीसदी के मुकाबले कम से कम 8 फीसदी ब्याज देने की जरूरत होगी.
***

