तेलंगाना के मंत्री के.टी. रामाराव क्या बनेंगे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष?

तेलंगाना के मंत्री के.टी. रामाराव सोशल मीडिया से अनजान अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को इससे जोड़ रहे हैं.

के.टी. रामाराव
के.टी. रामाराव

तेलंगाना के मंत्री के.टी. रामाराव के पास सूचना प्रौद्योगिकी, नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास, उद्योग और वाणिज्य, खनन और भूगर्भ, सार्वजनिक उद्यम और अप्रवासन मामलों के विभाग हैं.

और अब वे टीआरएस सरकार के ट्विटर का संचालन भी देख सकते हैं. वे सोशल मीडिया से अनजान अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को इससे जोड़ रहे हैं. हैरत नहीं कि उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठने लगी है.

Read more!