देवगौड़ा भूले नहीं अपना तिरस्कार
देवगौड़ा को याद है अपना तिरस्कार.

एच. डी. देवगौड़ा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने बताते हैं, अपने मुख्यमंत्री कार्यालय से दो वर्ष पहले एच.डी. देवेगौड़ा की तस्वीर हटवा दी थी, जिसे गुपचुप तरीके से कुछ महीने पहले फिर वहीं लगवा दिया. लेकिन देवेगौड़ा अपने इस पूर्व सहयोगी के तिरस्कार को भूले नहीं हैं.
11 अप्रैल को हासन में एक रैली में उन्होंने अपनी आंखों को नम करते हुए कहा था कि मैं कर्नाटक से पहला प्रधानमंत्री हूं...मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी मेरी तस्वीर को किसी ने भी हाथ लगाने की हिम्मत नहीं की.
उसके बाद उन्होंने कहा कि ‘उनको राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने का मुझे यह सिला मिला.’ ओह! यानी लड़ाई अब काफी जज्बाती शख्त अख्तियार कर चुकी है.
***

