कावेरी पर दावेदारी

कोर्ट ने इसी साल फरवरी में कावेरी जल बंटवारे का एक फॉर्मूला देकर सरकार को इसे लागू कराने का आदेश दिया था.

कावेरी जल विवाद
कावेरी जल विवाद

तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी जल बंटवारे का प्रबंधन करने के लिए एक बोर्ड का गठन नहीं कर पाने पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को फटकार लगाई है. कोर्ट ने लंबे समय तक विचार के बाद इसी साल फरवरी में कावेरी जल बंटवारे का एक फॉर्मूला देकर सरकार को इसे लागू कराने का आदेश दिया था.

भारत के मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस दीपक मिश्र ने कहा, ''कावेरी पर निर्णय देने के से पहले हमने काफी माथापच्ची की है... दोनों राज्यों की जनता को इसे समझने की जरूरत है और इस फैसले को लागू होने से रोकने के लिए बाधाएं नहीं खड़ी की जानी चाहिए.''

हाल ही में कुछ प्रदर्शन हुए हैं और कई लोगों का कहना है कि चेन्नै में आइपीएल के मैच रद्द होने चाहिए. कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होना है और अदालत ने सरकार को कहा कि वह 3 मई तक एक ठोस योजना पेश करे.

6

हफ्ते का समय सुप्रीम कोर्ट की ओर से मिला था. कोर्ट ने फरवरी के मध्य में आदेश पारित किया था और केंद्र को कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के गठन हेतु मार्च की डेडलाइन तय की थी.

3

महीने का समय केंद्र ने इस आदेश को लागू कराने के लिए मांगा था. तमिलनाडु सरकार द्वारा दायर एक अवमानना याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया.

802 किमी

लंबी है कावेरी. इसका 54 फीसदी बेसिन एरिया या 44,016 वर्ग किमी तमिलनाडु में जबकि 42 फीसदी बेसिन एरिया यानी 34,273 वर्ग किमी कर्नाटक में पड़ता है.

425

टीएमसी (हजार मिलियन क्यूसेक) पानी का कावेरी में प्रवाह कर्नाटक में, जबकि तमिलनाडु में 252 टीएमसी होता है. इसी आधार पर कर्नाटक कावेरी के जल के बड़े हिस्से पर दावा जताता है.

177.25 टीएमसी

पानी कर्नाटक को अगले 15 वर्षों तक तमिलनाडु के लिए छोडऩा होगा. हालांकि तमिलनाडु के हिस्से में कटौती हुई क्योंकि पहले यह 192 टीएमसी था. कावेरी के कुल 740 टीमएसी में से तमिलनाडु को अब 414.25 टीएमसी पानी मिलेगा.

270 टीएमसी

पानी ट्रिब्यूनल ने 2007 में कर्नाटक के लिए आवंटित किया था. सुप्रीम कोर्ट ने इसमें 14.75 टीएमसी की वृद्धि करते हुए राज्य के लिए 284.75 टीएमसी कावेरी के पानी का हिस्सा तय किया.

4.75 टीएमसी

पानी तो सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाया गया  14.75 टीएमसी में से, अकेले बेंगलूरू के लिए तय किया. पेयजल से वंचित हो जाने के सबसे ज्यादा संभावित शहरों की बीबीसी की 11 शहरों की सूची में बेंगलूरू भी है.

***

Read more!