पास-पड़ोसः नेपाल में वाम रुझान
हालांकि पहाड़ी क्षेत्र में जहां, 26 नवंबर को पहले दौर के मतदान हुए, स्थानीय चुनावों की तुलना में दस फीसदी की गिरावट देखी गई. सात दिसंबर को जब देश के बाकी हिस्से में मतदान होंगे.

माओवादी हिंसा के दौर के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर नेपाल में मतदान नियमित होने लगा है. इस वर्ष की शुरुआत में लोगों के भारी उत्साह के बीच, दो दशक में पहली बार स्थानीय निकायों के चुनाव कराए गए थे. देश में इन दिनों फिर वैसा ही माहौल है, जिसमें दो चरणों में संसद के निचले सदन और सात नए राज्यों की विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. ये चुनाव ऐतिहासिक हैं, क्योंकि वहां आखिरकार संघीय गणतांत्रिक संविधान को लागू किया जा रहा है, जिसका मसौदा तैयार करने में सात कठिन वर्ष लग गए और दो संविधान सभाओं के चुनाव कराने पड़े.
हालांकि पहाड़ी क्षेत्र में जहां, 26 नवंबर को पहले दौर के मतदान हुए, स्थानीय चुनावों की तुलना में दस फीसदी की गिरावट देखी गई. सात दिसंबर को जब देश के बाकी हिस्से में मतदान होंगे, यही रुझान रहता है, तो नतीजे कुछ अप्रत्याशित रह सकते हैं. इसके बावजूद कम्युनिस्ट पार्टियों एकीकृत माओवादी-लेनिनवादी (एमाले) और पूर्व माओवादी विद्रोहियों के गठबंधन के अगली सरकार बनाने लायक सीटें प्राप्त कर लेने की उम्मीद है लेकिन आश्चर्यजनक नतीजों से इनकार नहीं किया जा सकता.
हालांकि दो महीने पहले वामपंथी गठबंधन का ऐलान हुआ तो लोग हैरान थे, क्योंकि हाल के वर्षों तक इन पार्टियों के बीच कटु प्रतिद्वंद्विता थी. लेकिन अब चुनावी मजबूरियों से विलय को तैयार दिख रही हैं. उनकी मुख्य विरोधी सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस को जबरदस्ती छोटी पार्टियों के साथ कहीं अधिक अनौपचारिक छोटा-सा गठबंधन करने को मजबूर होना पड़ा. दोनों ही खेमों से सैद्धांतिक मुद्दे गायब हैं.
वामपंथी गठबंधन के उभार से भारत खुश नहीं है. एमाले नेता और संभावित अगले प्रधानमंत्री के.पी. ओली पहले दिल्ली के करीबी सहयोगी थे, लेकिन उनके साथ 2015-16 के दौरान मतभेद उभर आए थे. तब ओली चीन की ओर झुक गए. चीन ने वामपंथी गठबंधन को खुशी से नैतिक और हर संभव समर्थन की पेशकश कर दी. ऐसा माना जाता है कि नेपाली कांग्रेस और उसके सहयोगियों के प्रति भारत यही करता रहा है.
जो भी विजयी होगा, वह जल्द ही नई दिल्ली के साथ विश्वास कायम करना चाहेगा. भविष्य की नेपाली सरकारें, चाहे वह किसी भी पार्टी की क्यों न हों, भारत के साथ निश्चित रूप से आर्थिक और परिवहन संबंधों को बेहतर करना चाहेंगी.