मोदी की टीम में बदलाव की आहट, कैंसल हो रहे मंत्रियों के कार्यक्रम

मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल के मद्देनजर कैंसिल होने लगे मंत्रियों के अप्वाइंटमेंट

नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट में शामिल करेंगे नए चेहरे
नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट में शामिल करेंगे नए चेहरे

मोदीमंत्रिमंडल में फेरबदल के मद्देनजर कैंसिल होने लगे मंत्रियों के एप्वाइंटमेंट

-राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल बुकिंग की तारीख जानने की लगी होड़

-शहरी विकास मंत्रालय से उतरा तोमर का नेम प्लेट

केंद्रीयमंत्रिपरिषद में फेरबदल की उलटी गिनती शुरू हो गई है. भाजपा के सांसद और मंत्री यहमान कर चल रहे हैं कि सितंबर के पहले सप्ताह तक मंत्रिमंडल में फेरबदल हो जाएगा.लिहाजा 25 अगस्त केबाद से बतौर मंत्री, कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थिति के लिए दिए गए अनुमोदन रद्द करवाएजाने लगे हैं. 

फेरबदल कब हो रहा है यह जाननेे के लिए विभिन्न नेताओं और मंत्रियोंके खास लोग राष्ट्रपति भवन में फोन कर यह जानने कि कोशिश कर रहे हैं कि अशोक हॉलकिस तिथि के लिए बुक है. गौरतलब है कि अमूमन इसी हॉल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होता है.

प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर पार्टीके अंदर से बहुत सारे सवाल हैं. पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि इनसे सवाल पूछेगा कौन? ऐसे मेंजिन मंत्रियों को अपना पद सुरक्षित नहीं लग रहा है वह खुद ही छुट्टी के मोड मेंआने लगे हैं. 

वेंकैया नायडू के उपरष्ट्रपति बनने के बाद शहरी विकास मंत्रालय काअतिरिक्त प्रभाव देख रहे नरेंद्र सिंह तोमर के मंत्रालय स्थित चैंबर से नेम प्लेटहटा लिया गया है. उत्तर प्रदेश से आने वाले एक ब्राह्मण मंत्री ने 25 अगस्त केबाद की अपनी सारी एप्वाइंटमेंट्स रद्द कर दी हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वालेएक मंत्री बतौर मंत्री की जगह भाजपा सांसद के नाते कार्यक्रम में उपस्थित होनेका समय देने लगे हैं. 

इन सब के बीच उन मौजूदा मंत्रियों को अपना पत्ता कटता दिखरहा है जिन्हें अमित शाह ने पिछले दिनों हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक में कहा थाकि सरकार का रुख लोगों तक पहुंचाने के लिए कुछ को संगठन की जिम्मेदारी निभानेके लिए आगे आना चाहिए.

रविशंकर प्रसाद, महेश शर्मा, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जेपी नड्डा, राजीव प्रताप रूडी उन मंत्रियों में शामिल हैंजिन्हे अमित शाह सरकार का रूख मजबूती से रखने के लिए बधाई दे चुके हैं. ऐसे में इसबात की संभावना है कि इनमें से कई को संगठन में आकर सेवा देने के लिए कहा जाए ताकिमोदी सरकार के विकास कार्य को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा सके.

Read more!