बॉलीवुडः पूरब देखो, कहानी पाओ
तकनीकी क्रांति से हॉलीवुड की नकल करने में मुश्किल पेश आई तो बॉलीवुड पकी-पकाई कहानियों की फिराक में पूर्वी एशियाई फिल्मों की ओर मुड़ा लेकिन कामयाबी अब भी कोसों दूर

सरकार अपनी लुक ईस्ट या 'ऐक्ट ईस्ट' नीति को लेकर चाहे जितनी संजीदा हो मगर बॉलीवुड जरूर पकी-पकाई कहानी और तुरत-फुरत कामयाबी के लिए पूरे दमखम के साथ पूरब देखो पर अमल कर रहा है. कभी हॉलीवुड की भरपूर नकल करने वाला बॉलीवुड, जैसा कि उसके नाम से भी जाहिर है, अब एशियाई देशों की खाक छानने पर मजबूर दिखाई देता है. वह अब धड़ल्ले से जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और दूसरे पूर्वी एशियाई देशों की जांची-परखी फिल्मों की कहानियों को भारतीय रंग में रंगकर दर्शकों को लुभाना और बॉक्स ऑफिस को अपनी मुट्ठी में करना चाहता है. हर साल के साथ इन देशों की फिल्मों के रीमेक की संक्चया में इजाफा हो रहा है.
बॉलीवुड लगातार पूर्वी एशियाई फिल्मों से प्रेरणा लेने में लगा है, लेकिन जितनी तेजी से वह प्रेरणा ले रहा है, उतनी रफ्तार से कामयाबी उसकी झोली में नहीं गिर रही है. इस साल अभी तक तीन दक्षिण कोरियाई फिल्मों की रीमेक फिल्में तीन, रॉकी हैंडसम और दो लक्रजों की कहानी रिलीज हो चुकी हैं लेकिन तीनों ही फिल्में बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद पस्त रहीं. फिल्म विश्लेषक मानते हैं कि आप स्टोरी तो कहीं से भी उठा सकते हैं लेकिन उसे बनाना तो आपके ही हाथ में होता है और बॉलीवुड यहीं मात खा रहा है. वे कहते हैं, ''जिस कहानी में इमोशन, ऐक्शन और भारतीय दर्शकों के मूड को ध्यान में रखा जाता है, वह क्लिक कर जाती है. इसकी मिसाल एक विलेन (2014) और सिंह इज किंग (2008) जैसी फिल्में हैं.''
पहले हॉलीवुड और अब एशियाई फिल्में
बॉलीवुड अक्सर फिल्में बनाने के लिए दूसरी फिल्म इंडस्ट्री के कंधों पर सवार रहा है. कभी हॉलीवुड, कभी टॉलीवुड और अब पूर्वी एशिया. कई बार तो बॉलीवुड के डायरेक्टर विदेशों की पूरी की पूरी फिल्में ही अपने नाम से दर्शकों को चिपका देते हैं. इस मामले में हॉलीवुड का बॉलीवुड से गहरा नाता सभी को पता है. लेकिन टेक्नोलॉजी के विस्तार और भारत के बड़े बाजार के रूप में उभरने की वजह से अब हॉलीवुड की फिल्में यहां अमेरिका के साथ या उससे पहले रिलीज हो रही हैं. भारत में सारे बड़े विदेशी स्टूडियो भी अपना ठिकाना बना चुके हैं, और अपनी ही फिल्मों के रीमेक वे खुद बना रहे हैं, फिर वह चाहे पैरामाउंट हो या सोनी या फॉक्स. इस तरह नकल करने के उनके सारे मंसूबों पर ही पानी फिर गया.
वेबसाइट के जरिए विश्व सिनेमा भी गहरे तक अपनी जगह बना चुका है और टोरेंट्स के जरिए हर किसी की हद में है. ऐसे में बॉलीवुड को ऐसा बाजार चाहिए था, जहां की कहानियां यहां के दर्शकों के लिए अनजान हैं. इसी कवायद में उसे एशियाई फिल्में ज्यादा मुफीद लगीं. तरण आदर्श कहते हैं, ''एक वजह यह भी हो सकती है कि जापानी, चीनी और कोरियाई फिल्मों तक हमारा एक्सपोजर कम रहता है, और इसलिए वे ऐसी फिल्में चुन रहे हैं.''
एक्सपोजर के साथ ही भारत में इंतकाम वाली कहानियों से भरी फिल्मों को पसंद किए जाने का इतिहास रहा है. इस तरह बॉलीवुड बदला लेने की कहानियां वहां से आसानी से उठा रहा है. फिर वह चाहे तीन हो या रॉकी हैंडसम, एक विलेन, आवारापन या फिर मर्डर-2.
फिल्म विश्लेषक अतुल मोहन का मानना है कि भारतीय और पूर्वी एशियाई देशों में काफी समानताएं हैं, इस वजह से भी कहानियां वहां से ली जा रही हैं. वे कहते हैं, ''इन देशों के टेस्ट काफी करीब हैं. इस वजह से वहां की कहानियां यहां आसानी से गले उतर जाती हैं.''
जहां तक पूर्वी एशियाई फिल्मों के अधिकार की बात है तो वह भी आसानी से मिल जाता है और ये हॉलीवुड फिल्मों की अपेक्षा सस्ते होते हैं. कुछ समय पहले तक बहुत कम ही डायरेक्टर अधिकार खरीदने की राह चुनते थे. लेकिन अभी बॉलीवुड में यह रुझान बढ़ा है. खास यह कि फिल्म का बजट आज के समय में काफी मायने रखता है. ऐसे में हॉलीवुड की फिल्में काफी बड़ी होती हैं, और उनके लिए बड़ा बजट चाहिए होता है. लेकिन पूर्वी एशियाई फिल्मों के मामले में ऐसा नहीं है. अतुल मोहन कहते हैं, ''हॉलीवुड की फिल्में काफी बड़ी होती हैं और इसलिए बजट भी ज्यादा हो जाता है. लेकिन पूर्वी एशियाई फिल्म कम बजट की और बनाने में आसान रहती हैं.'' पूर्वी एशियाई फिल्मों की रीमेक फिल्म छोटे या मझोले बजट में पूरी हो जाती है.
पूर्वी एशियाई फिल्मों के रीमेक की बढ़ती संक्चया को देखते हुए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रीमेक में अंधानुकरण नहीं होना चाहिए. उसे माहौल के मुताबिक बदला भी जाना चाहिए. जिस भी डायरेक्टर ने रीमेक बनाने में दिमाग और दिल लगाया, कामयाबी ने उसके कदम चूमे. अनुराग बसु की बर्फी (2002 की दक्षिण कोरियाई फिल्म ओएसिस पर आधारित) ऐसी ही फिल्म है, जिसके सीन कई फिल्मों से प्रेरित हैं. लेकिन उन्होंने फिल्म को भारतीय स्पर्श देने में कामयाबी हासिल की और इसने 100 करोड़ रु. की कमाई की. मोहित सूरी तो रीमेक के चैंपियन हैं, उनकी अधिकतर फिल्में विदेशी फिल्मों की रीमेक होती हैं, जिनमें एक विलेन और मर्डर-2 के नाम प्रमुख हैं. अक्षय कुमार की सिंह इज किंग (2008) चीनी फिल्म मिरेकल्स (1989) पर आधारित है और इसने भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रु का आंकड़ा छुआ था. यही नहीं, दक्षिण कोरियाई फिल्म द हैप्पी लाइफ को जब अभिषेक कपूर ने हिंदी में रॉक ऑन! के नाम से बनाया तो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे.
चीन से लेकर कोरिया तक
कहते हैं, अगर लत लग जाए तो उसे छोडऩा आसान नहीं होता. ऐसा ही रीमेक के बारे में भी है. अब सुपरस्टार सलमान खान को ही लें, वे दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माइ फादर के रीमेक में नजर आ सकते हैं. हालांकि सुल्तान के बाद वे कबीर खान की अगली फिल्म करेंगे. खबरों पर यकीन करें तो इस कोरियाई फिल्म के अधिकार सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री के पास है और उन्हें इसकी कहानी पसंद भी आई है. वहीं रीमेक के बादशाह कहे जाने वाले संजय गुप्ता की अगली फिल्म काबिल है, और सूत्रों की मानें तो यह फिल्म दक्षिण कोरियाई फिल्म ब्रोकन (2014) की रीमेक है. कहा जा रहा है कि काबिल में हृतिक रोशन एक नेत्रहीन का किरदार निभा रहे हैं और यह भी एक रिवेंज ड्रामा है. संजय गुप्ता की 2006 से पहले की अधिकतर फिल्में हॉलीवुड की रीमेक रही हैं जबकि उसके बाद उनका फोकस दक्षिण कोरियाई सिनेमा हो गया. इसकी शुरुआत 2006 में जिंदा के साथ होती है जो दक्षिण कोरियाई फिल्म ओल्डबॉय (2003) की रीमेक थी. यही नहीं, कुछ निर्माताओं ने अपना रुख चीन की ओर भी किया है. अमेरिकी पीई फिल्म फंड की सब्सडरी कंपनी वुडपेकर मूवीज ने सात चीनी फिल्मों के अधिकार खरीदे हैं जिन्हें हिंदी में बनाया जाएगा.
पुराना है नकल से याराना
पूर्वी एशियाई फिल्मों में किस्मत आजमाना बॉलीवुड में नया ट्रेंड नहीं है. इस रुझान ने 1970 के दशक में ही दस्तक दे दी थी, हालांकि अब यह रुझान अपने उफान पर है. 1961 में हैप्पीनेस ऑफ अस अलोन नाम से जापानी फिल्म रिलीज हुई. इसमें गूंगे और बहरे लड़का-लड़की मिलते हैं और फिर शादी कर लेते हैं. फिल्म में उनके संघर्ष को दिखाया गया था. जब इस फिल्म को राइटर-डायरेक्टर गुलजार ने देखा तो उन्होंने सोच लिया कि कभी न कभी वे इस विषय को जरूर किसी न किसी रूप में दिखाएंगे. उन्होंने 1971 में मेरे अपने के साथ डायरेक्शन में कदम रखा और 1972 में अपनी दूसरी फिल्म के तौर पर कोशिश बना डाली. जो इस जापानी फिल्म से प्रेरित थी. इसमें संजीव कुमार और जया भादुड़ी गूंगे-बहरे बने थे. इसके लिए गुलजार को श्रेष्ठ पटकथा लेखक और संजीव कुमार को श्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया था. हालांकि एशियाई फिल्मों से प्रेरणा लेने की यह वह मिसाल है जो एक बेहतरीन फिल्ममेकिंग की ओर भी इशारा करती है.
समय के साथ इस प्रेरणा का रूप बदलता गया. 1978 में ऐसा भी मौका आया जब 1963 की जापानी हिट फिल्म हाइ ऐंड लो को हिंदी में इनकार नाम से बनाया गया. इसमें विनोद खन्ना और श्रीराम लागू लीड रोल में थे और इसे राज एन. सिप्पी ने डायरेक्ट किया था. मजेदार यह कि फिल्म की स्टोरीलाइन ओरिजनल की हू-ब-हू कॉपी थी. हिट फिल्मों से इतर भी बॉलीवुड फ्लॉप विदेशी फिल्मों से भी प्रेरणा लेने में पीछे नहीं रहा है. इसकी मिसाल जापानी फिल्म बुलेट ट्रेन (1975) है. डायरेक्टर रवि चोपड़ा ने इस फ्लॉप फिल्म से प्रेरित होकर मल्टीस्टारर द बर्निंग ट्रेन (1980) बनाई लेकिन फिल्म का हश्र अपनी जापानी मूल फिल्म जैसा ही हुआ.
बेशक रीमेक का नतीजा मिला-जुला रहा हो लेकिन नई और ओरिजनल कहानियां अपने समय की साक्षी बनती हैं, और समय-सिनेमा की पहचान बनती हैं. वरना रीमेक के चक्कर में बॉलीवुड अपनी पहचान खो बैठेगा. इक्कीसवीं सदी में रीमेक के इस नए दौर की शुरुआत हुई है. लेकिन अपनी पहचान सबसे जरूरी है. और यहां अमेरिकी ऐक्टर माइकल बेक की यह बात खूब जमती है, ''मैं अक्सर सोचता हूं कि लोग फिल्मों के रीमेक क्यों बनाते हैं. क्या उनकी कल्पनाशक्ति मर चुकी है...?''
दरअसल, ऑस्कर पुरस्कार विजेता अमेरिकी फिल्म डायरेक्टर मार्टिन स्कोरसासी का यह कहना बॉलीवुड के रीमेक के जुनून पर सटीक बैठता है, ''अगर आपकी मक्वमी इतालवी व्यंजन बना सकती तो आप रेस्तरां क्यों जाते?'' घर में अच्छी कहानियों की कमी, बेहतरीन लेखकों के अभाव और बिना मेहनत कमाई के शौक ने बॉलीवुड को नकल करने पर मजबूर किया है. हालांकि तरण आदर्श कहते हैं, ''अगर डायरेक्टर और ऐक्टर कंफर्टेबल है तो इंस्पिरेशन तो कहीं से भी ली जा सकती है. बॉलीवुड ने ऑफिशियल रीमेक बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है.''