इंडिया टुडे बेस्ट कॉलेज सर्वे 2026: कोडिंग सीखने वालों की पसंद
नई दिल्ली का महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट बेहतरीन प्लेसमेंट पैकेज और जोशीले विद्यार्थियों के समूह के साथ नई ऊंचाइयां छू रहा.

नई दिल्ली का महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट
नई दिल्ली में महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट (एमएसआइ) हैकाथॉन और स्टार्टअप प्रतियोगिताओं से लेकर प्लेसमेंट और छात्र महोत्सव के मामले में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ईकोसिस्टम में बेहतरीन और सक्रिय कैंपस बन गया है.
जनकपुरी स्थित इस इंस्टीट्यूट ने न केवल शानदार प्लेसमेंट के दम पर अपनी पहचान बनाई बल्कि इनोवेशन को बढ़ावा देने वाले कैंपस कल्चर के कारण भी यह मशहूर है. इसके यहां प्लेसमेंट में बड़ी कंपनियों में नौकरी के मौके और सालाना 23.5 लाख रुपए का सबसे बड़ा पैकेज शामिल है. इसकी प्रतिष्ठा का प्रमाण यह है कि इसकी रैंकिंग सर्वाधिक सुधार वाली श्रेणी में वर्ष 2022 के 8वें नंबर से चढ़कर इस वर्ष नंबर 4 पर पहुंच गई है.
महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रो. राजबीर सिंह कहते हैं, ''हमारा फोकस सिर्फ छात्रों को सफल करियर के लिए तैयार करने पर ही नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, आत्मविश्वास से भरे और भविष्य में अगुआ बनाने पर भी है.’’
इंस्टीट्यूट कई तरह के प्रोफेशनल पाठ्यक्रम की पेशकश करता है, जिनमें बीबीए (ऑनर्स), बीसीए (ऑनर्स) और बी.कॉम (ऑनर्स) खासकर लोकप्रिय हैं. प्रो. सिंह के मुताबिक, इन पाठ्यक्रमों में ''मजबूत अकादमिक आधार के साथ-साथ उद्योग की जरूरतों के हिसाब से पढ़ाई, स्किल डेवलपमेंट और बेहतरीन प्लेसमेंट के नतीजे भी शामिल हैं.’’
पढ़ाई-लिखाई के अलावा एमएसआइ में नेतृत्व क्षमता विकास और असल दुनिया के सबक सीखने के खातिर शानदार माहौल तैयार किया गया है. नेशनल कैडेट कोर, नेशनल सर्विस स्कीम, आंत्रेप्रेन्योरशिप सेल, मॉडल संयुक्त राष्ट्र और प्लेसमेंट सेल जैसी 20 से ज्यादा सक्रिय छात्र सोसाइटियां छात्रों को आत्मविश्वास, टीमवर्क और संगठन कौशल के विकास के मौके महैया कराती हैं.
इंडिया टुडे के बेस्ट कॉलेज सर्वे 2026:
देशभर के 1,800 से अधिक संस्थानों की 14 प्रमुख स्ट्रीम्स में रैंकिंग, साथ में कोर्स, प्लेसमेंट और कैंपस लाइफ का विस्तृत विश्लेषण पढ़िए इंडिया टुडे के इस विशेषांक में. भारत के बेस्ट डिजिटल एजुकेशन और AI कॉलेज कौन-से हैं? पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://bestcolleges.indiatoday.in/full-rankings