इंडिया टुडे कॉन्क्लेव-स्वतंत्र और सदाबहार
हमने पिछले पांच वर्षों में जो काम किए हैं, उससे लोगों को अवगत करा रहे हैं.

यह दावा करते हुए कि भारत ने आतंकवाद का मुकाबला दृढ़ता से किया है, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय वायु सेना के हाल ही में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में किए गए हवाई हमलों के परिणामों पर सवाल उठाने वालों की कड़ी निंदा की. सत्र की एंकरिंग करने वाले पत्रकार के साथ एक गर्मागर्म बहस में गोयल अपनी बातों से पूरी तरह चुनाव अभियान के मोड में कमर कसे नजर आए और उन्होंने कहा कि इस तरह प्रश्न उठाने वाले सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने की कोशिशें कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, ''दुनिया केवल ताकत का सम्मान करती है; और भारत के पास एक मजबूत नेतृत्व है, एक मजबूत अर्थव्यवस्था है जिसकी वजह से दुनिया हमारे पीछे खड़ी है. हम आतंकवाद को अब कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.'' ठ्ठ
खास बातें
भारत के पास एक मजबूत नेतृत्व है जो आतंकवाद का दृढ़ता से जवाब दे रहा है.
पुलवामा हमला राष्ट्रीय अखंडता से जुड़ा है.
हवाई हमलों को लेकर सशस्त्र बलों पर उंगलियां उठाई जा रही हैं, जो स्वीकार्य नहीं है.
''हम स्थिति (नौकरी सृजन से संबंधित) के सही आकलन के लिए एक मजबूत डेटा प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं.''
''वे यदि एक भारतीय को नुक्सान पहुंचाएंगे तो हममें हर एक के बदले दस को नुक्सान पहुंचाने की क्षमता है.''