राजनीतिक पूंजी गंवाकर भी नीतीश कैसे बने 'ऊंचे और असरदार' सीएम?

एनडीए की स्थिरता और विधायी कामयाबी के लिए नीतीश कुमार का समर्थन इतना अहम है कि वे राष्ट्रीय बजट में बिहार के बुनियादी ढांचे के लिए 58,900 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज हासिल करने में सफल रहे

नीतीश कुमार, 73 वर्ष,मुख्यमंत्री, बिहार
नीतीश कुमार, 73 वर्ष,मुख्यमंत्री, बिहार

• क्योंकि हर किसी ने उनके अस्त होने की मुनादी कर दी थी, मगर नीतीश कुमार ने उसे भी चकमा दे दिया. माना जा रहा था कि हालिया लोकसभा चुनाव में नीतीश की नैया डूब जाएगी. मगर उन्होंने चमत्कारिक ढंग से खुद को पुनर्जीवित किया और एनडीए सहयोगियों के बीच दूसरे सबसे बड़े आंकड़ों के साथ असल किंगमेकर बन गए तथा एनडीए को अहम 12 सांसदों का समर्थन देकर उसके कमजोर बहुमत को मजबूती प्रदान की.

उन्होंने खुद में भी नई ऊर्जा और उत्साह भरा है जो बिहार में अगले विधानसभा चुनाव के बाद भी कायम रह सकता है. भाजपा राज्य में आत्मनिर्भर बनने का हांका लगा रही थी लेकिन अब एनडीए नेता के तौर पर नीतीश का समर्थन करती है

• क्योंकि एनडीए की स्थिरता और विधायी कामयाबी के लिए उनका समर्थन इतना अहम है कि वे राष्ट्रीय बजट में बिहार के बुनियादी ढांचे के लिए 58,900 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज हासिल करने में सफल रहे. नीति में भी उनका असर नजर आ रहा—आखिरकार नीतीश ही हैं जिन्होंने जाति जनगणना को राष्ट्रीय एजेंडा बना दिया

नीतीश ने 1999 में पश्चिम बंगाल के गाइसाल में एक दुर्घटना के बाद रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. 2001-2004 के दूसरे कार्यकाल में इंटरनेट टिकटिंग और तत्काल टिकट व्यवस्था, दोनों लागू की.

------------------------------------------------------------

योगी आदित्यनाथ, 52 वर्ष मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

शक्तिशाली योगी

• क्योंकि उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले और सात साल और सात महीने बाद भी स्पष्ट रूप से अडिग योगी ने भगवा पंथ के आला मकाम पर खुद को स्थापित कर लिया है. आरएसएस नेतृत्व के लिए एक अलग हॉटलाइन और कानून-व्यवस्था के प्रति किसी भी तरह की ढील न देने वाले दृष्टिकोण के साथ, साधु-राजनैतिक नेता ऐसी लीक बनाते हैं, जिस पर दूसरे सिर्फ चलते हैं

• क्योंकि वे अपनी 'बुलडोजर बाबा' राजनीति के मामले में जितने सक्रिय हैं, उतनी ही उनकी संभावनाएं दिलचस्प हैं. क्या योगी तब भी चर्चा में रहेंगे जब भाजपा में अगली पीढ़ी के लिए भविष्य खुलेगा? उनके राज्य में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सीटों में भारी गिरावट एक झटके के रूप में आई, और भगवा प्रतिष्ठान के कुछ लोग इसके लिए योगी को दोषी मानते हैं.

इसलिए, वे कट्टर हिंदुत्व, विकास और जाति के बीच की महीन रेखा पर चल रहे हैं और 2029 से पहले 2027 का विधानसभा चुनाव उनके लिए बेहद अहम पड़ाव होगा

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

बाबा की बंदूक

योगी के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास एक रिवॉल्वर (कीमत 1 लाख रुपए) और एक राइफल 
(कीमत 80,000 रुपए) है, लेकिन कोई वाहन नहीं है.

Read more!