खुशीः अपने घर को तरोताजा और आनंदमय कैसे रखें
यह जानी-समझी बात है कि घर की सजावट का असर आपके मन पर होता है. प्रस्तुत हैं होमलेन के डिजाइन विशेषज्ञों के टिप्स, जिनसे आप अपने घर को जीवंत और सकारात्मक दिखने वाला बनाए रख सकते हैं.

शिवानी कांकरिया
मैनेजर, स्पेशलडिजाइन, होमलेन
1. रंगों से व्यक्त करें: सुनहरे पीले और नारंगी सरीखे उल्लसित करने वाले रंग खुशी के हॉर्मोन सेरोटोनिन के स्राव को बढ़ावा देने वाले बताए जाते हैं. आप अपने मिजाज को बेहतर रखने के लिए घर की अंदरूनी सजावट में इन उजले रंगों के साजो-सामान का इस्तेमाल कर सकते हैं. रसोई के लिए ताकतवर पीले और सफेद कैबिनेट के बारे में सोचें.
2. अच्छी यादें सजाएं: दीवार पर छुट्टी मनाने या पारिवारिक आयोजनों और मौज-मस्ती के मौकों की अच्छी यादों वाली प्रियजनों की तस्वीरें सजाएं. चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने के लिए अच्छा रहेगा.
3. बाहर का भीतर: हरियाली के बीच रहना बहुत अच्छा है. अपने घर को फर्न और पत्तिलयों से सजाकर आप अपने घर की आंतरिक सजावट को ज्यादा उजला और जीवंत महसूस कर सकते हैं.
4. जीवंत पैटर्न का खिलंदड़ापन: ऊर्जावान, जीवंत पैटर्न अपने घर को शोखी से भरने का एक और तरीका है. एनिमल प्रिंट, ग्राफिक पैटर्न या शेवरन स्ट्राइप अच्छा विकल्प हैं. फर्निशिंग यानी कमरे का साजो-सामान, परदे, कुशन और गलीचे आदि में शानदार, भरपूर टोन के साथ मिक्स ऐंड मैच पैटर्न या पैटर्न वाले वॉलपेपर का इस्तेमाल करें.
5. दिलेर बनें: अपने कमरे में बड़ा और रंगबिरंगा गलीचा बिछाएं, बड़े आकार की कलाकृति या कोई नए अंदाज का मूर्तिशिल्प रखें. उजले रंगों से दीवार को चमकाएं और उसके ऊपर स्पॉटलाइट लगा दें. बोल्ड कलर्स की पेयरिंग, काले और लाल रंग के वार्डरोब जैसी, शानदार दिखती है और इससे खुशी और जोश का एहसास मिलता है.