ताकतवर-रसूखदारः डर के आगे जीत

विजेंदर सिंह डीएसपी पद से इस्तीफा देकर पेशेवर मुक्केबाजी की दुनिया में धूम मचा रहे हैं. उन्होंने अब तक 11 पेशेवर मुक्केबाजी मुकाबलों में भाग लिया

विजेंदर सिंह 33 वर्ष मुक्केबाज
विजेंदर सिंह 33 वर्ष मुक्केबाज

क्योंकि मुक्केबाज विजेंदर सिंह जोखिम लेने से नहीं हिचकिचाते. हरियाणा पुलिस के डीएसपी पद से इस्तीफा देकर पेशेवर मुक्केबाजी की दुनिया में धूम मचा रहे हैं. उन्होंने अब तक 11 पेशेवर मुक्केबाजी मुकाबलों में भाग लिया और सब के सब जीते

क्योंकि वे 'डर के आगे जीत है' के सूत्र पर काम करते हैं इसलिए वे पेशेवर मुक्केबाजी के 'वर्ल्ड टाइटल' के बिल्कुल करीब हैं. उनकी इच्छा ब्रिटिश मुक्केबाज आमिर खान को नॉकआउट करने की है और इरादा मुक्केबाजी के मक्का अमेरिका में धाक जमाने का. विश्व खिताब के लिए अगला मुकाबला नवंबर में है

क्योंकि लोकसभा चुनाव में भी हाथ आजमा चुके हैं. इस बार नहीं जीते पर अगली बार पूरी तैयारी से चुनाव में उतरने का इरादा जताया है. अक्षय कुमार के साथ फिल्म फग्ली में भी नमूदार हो चुके हैं

खास अंदाज थोड़े रिलैक्स्ड, थोड़े लेजी इस मुक्केबाज को ढाबे का खाना पसंद है.

***

Read more!