ताकतवर-रसूखदारः बुलेट राजा

सिद्धार्थ ने यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग और क्रेनफील्ड यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. 2017-18 में उनका पारिश्रमिक 10.12 करोड़ रुपए था.

सिद्धार्थ लाल
सिद्धार्थ लाल

सिद्धार्थ लाल

45 वर्ष प्रबंध निदेशक, आयशर मोटर्स

क्योंकि साल 2000 में आयशर मोटर्स में रॉयल एन्फील्ड की कमान संभालने के बाद इसकी सूरत ही बदल दी. नई तकनीक और मजबूत प्रबंधन के बल पर ब्रांड को नई पहचान दिलाकर बाजार में जबरदस्त वापसी की

क्योंकि एक खास वर्ग की क्रूजर बाइक से बुलेट को बना दिया आम लोगों की सवारी. तीन साल पहले क्रूजर बाइक निर्माता अमेरिकी कंपनी हार्ले डेविडसन को राजस्व और मुनाफे दोनों में पछाड़कर रॉयल एन्फील्ड बनी अपने सेग्मेंट में दुनिया की अग्रणी कंपनी

बढ़ते कदम

सिद्धार्थ ने यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग और क्रेनफील्ड यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. 2017-18 में उनका पारिश्रमिक 10.12 करोड़ रुपए था. अप्रैल में उन्होंने रॉयल एन्फील्ड से इस्तीफा दिया. अभी वे 46,000 करोड़ रुपए के बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक हैं.

***

Read more!