ताकतवर-रसूखदारः दिल को खुशी
रास्ता दिखाने वाली रौशनी हिंदुस्तान में लैक्टेशन कंसल्टैंसी अभी शुरुआती स्तर पर ही है, हालांकि उनकी तादाद बढ़ रही है

लैक्टेशन कंसल्टैंट
आम जन को यह करियर भले विचित्र मालूम दे, पर नई मां के लिए ईश्वर का उपहार हो सकता है. प्रसव के बाद की देखभाल और स्तनपान बच्चे के जन्म के बाद के अहम पहलू हैं. लैक्टेशन या छाती से दूध पिलाने की समस्याओं से निपटना मुश्किल हो सकता है
रास्ता दिखाने वाली रौशनी हिंदुस्तान में लैक्टेशन कंसल्टैंसी अभी शुरुआती स्तर पर ही है, हालांकि उनकी तादाद बढ़ रही है. इस काम में मुख्य रूप से नई मांओं को सिखाना कि अपने बच्चे को दूध कैसे पिलाएं और साथ ही इससे जुड़ी समस्याओं को हल करना शामिल है.
इसमें जिनकी दिलचस्पी हो, वे चाइल्डबर्थ ऐंड पोस्टपार्टम प्रोफेशनल एसोसिएशन (सीएपीपीए) से, जो सीएपीपीए इंटरनेशनल का हिस्सा है, सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं. सीएपीपीए इंडिया की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चाइल्डबर्थ, लैक्टेशन तथा प्रेगनेंसी फिटनेस एजुकेटर सोनाली शिवलानी कहती हैं, ''मुख्य जोर इस बात पर है कि ऐसे प्रोफेशनल हों जो माता-पिता को बच्चे के जन्म और लालन-पालन के दौर में शिक्षा और सहायता दे सकें''
आगे का रास्ता छात्रों को शानदार सॉक्रट स्किल—संचार, सहानुभूति और ध्यान से सुनना—की जरूरत होती है. सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद वे अस्पतालों, नर्सिंग होम, बर्थ सेंटर के साथ काम कर सकते हैं या निजी प्रैक्टिस भी कर सकते हैं
पारिश्रमिक 3 लाख रुपए से 6 लाख रुपए सालाना, अनुभव के आधार पर
www.cappaindia.com
***