ताकतवर-रसूखदारः जायके की बात
खाद्य उपभोक्ता उत्पादों का एक आवश्यक मानक है. विशेष रूप से इसलिए भी क्योंकि खाद्य पदार्थों का जायका प्रसंस्करण के दौरान प्रभावित होता है

फूड फ्लेवरिस्ट
लज्जतका निर्धारण स्वाद और गंध की इंद्रियों से होता है. यह खाद्य उपभोक्ता उत्पादों का एक आवश्यक मानक है. विशेष रूप से इसलिए भी क्योंकि खाद्य पदार्थों का जायका प्रसंस्करण के दौरान प्रभावित होता है और जायका बरकरार रखने के लिए एडिटिव्ज की आवश्यकता होती है, जो उन्हें लंबे समय तक खराब होने से बचाने के साथ स्वादिष्ट बनाए रखते हैं. खाद्य विज्ञान में रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिकी, जैव रसायन, सूक्ष्म जीव विज्ञान और पोषण शामिल हैं
एक संवेदी अनुभव लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब में सहायक प्रोफेसर और खाद्य प्रौद्योगिकी और पोषण विभाग की समन्वयक सविंदर कौर कहती हैं, ''इस काम में स्वादिष्ट बनाने वाले घटकों, कृत्रिम और प्राकृतिक स्वाद बनाए रखने के लिए विभिन्न अवयवों और सुगंधित रसायनों के मिश्रण की जानकारी के साथ-साथ इन प्रयोगों के परिणामों के परीक्षण और उसे प्रमाणित करने की आवश्यकता होती है.'' विश्वविद्यालय में खाद्य प्रौद्योगिकी में बीटेक प्रोग्राम और खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एमएससी प्रोग्राम है
कौशल और नौकरी इस क्षेत्र में नौकरी की तलाश करने वालों को नए स्वाद और गंध में रुचि होनी चाहिए. उन्हें रचनात्मक होने के साथ-साथ प्रयोगधर्मी बनने के लिए तैयार रहने वाला और स्वाद की तकनीकी समझ से लैस भी होना चाहिए. जायकेदार भोजन भला किसे पसंद नहीं है. लोगों की इसी बुनियादी जरूरत की वजह से नौकरियों की कमी नहीं है.
हालांकि 'फूड फ्लेवरिस्ट' (भोजन का स्वाद बढ़ाने वाला) भारत में अपेक्षाकृत नया करियर है लेकिन खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, चाय, कॉफी, शराब और पेय उद्योग में तो नौकरियों के अवसर हैं ही, साथ-साथ व्यक्ति स्नैक्स, आइसक्रीम, पेय पदार्थों आदि के लिए नए-नए स्वाद बनाने को अपना खुद का अनुसंधान एवं विकास विभाग खोल सकता है.
पारिश्रमिक 1.2 लाख रु. से 1.8 रु. सालाना
www.lpu.in
***