कल्पनाओं से परे

ऑग्मेंटेड रिएलिटी यानी संवर्धित वास्तविकता (एआर) और वर्चुअल रिएलिटी यानी आभासी वास्तविकता (वीआर) तेजी से सामान्य प्रौद्योगिकियां बन रही हैं एआर लोगों को एक इंटरैक्टिव या संवादमूलक अनुभव प्रदान करता है

एम.झाजो
एम.झाजो

संवर्धित और आभासी वास्तविकता

आज, ऑग्मेंटेड रिएलिटी यानी संवर्धित वास्तविकता (एआर) और वर्चुअल रिएलिटी यानी आभासी वास्तविकता (वीआर) तेजी से सामान्य प्रौद्योगिकियां बन रही हैं. एआर लोगों को एक इंटरैक्टिव या संवादमूलक अनुभव प्रदान करता है, जिसमें दृश्य, श्रवण, सोमैटोसेंसरी (शरीर के किसी भी अंग में संवेदन पैदा करने वाले अन्य कारक) और सूंघने के संवेदन से जुड़ी चीजें शामिल हैं. दूसरी ओर वीआर, उपयोगकर्ताओं को पूरी तरह से काल्पनिक दुनिया का एक बनावटी अनुभव प्रदान करता है और इसका उपयोग गेमिंग, चिकित्सा, सैन्य और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है

शुरुआत है आसान एआर और वीआर प्रोग्राम के लिए कंप्यूटर और कोडिंग की बुनियादी समझ के अलावा और कोई पूर्व-आवश्यकताएं नहीं हैं. गलगोटिया यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, इस क्षेत्र में छात्रों को एक प्रोग्राम प्रदान करता है. यूनिवर्सिटी के चांसलर सुनील गलगोटिया कहते हैं, ''कोर्स छात्रों को वीआर और एआर उद्योगों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए कौशल प्रदान करता है.''

अच्छी तरह प्रशिक्षित छात्रों को 3डी मॉडलिंग, प्रोग्रामिंग, यूजर एक्सपीरिएंस डिजाइन, एनिमेशन के सिद्धांत, वीआर और एआर के संदर्भ और प्रौद्योगिकी की रचनात्मक और महत्वपूर्ण अनुसंधान डिजाइन की एक नींव मिलती है. ये उन्हें अपने काम से जुड़े विभागों में विविधता लाने में मदद करते हैं

पारिश्रमिक 3 लाख रु. से 10 लाख रु. सालाना

www.galgotiasuniversity.edu.in

Read more!