ताकतवर-रसूखदारः हमारा नवाज!

गैंग्स ऑफ वासेपुर से नवाजुद्दीन ने खुद को अभिनय के शिखर पर पहुंचा लिया. लंबे संघर्ष में तपकर वे फिल्मकार के लिए एक विश्वास बन चुके हैं. इसलिए वे मंटो और ठाकरे भी बने.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

45 वर्ष

अभिनेता

क्योंकि वे परदे पर जिस किरदार में होते हैं, वह असल ही दिखता है. उनकी पहचान एक अच्छे मेथड ऐक्टर के रूप में बन गई है

क्योंकि गैंग्स ऑफ वासेपुर से नवाजुद्दीन ने खुद को अभिनय के शिखर पर पहुंचा लिया. लंबे संघर्ष में तपकर वे फिल्मकार के लिए एक विश्वास बन चुके हैं. इसलिए वे मंटो और ठाकरे भी बने. नेटफ्लिक्स के सैक्रेड गेम्स से भी वाहवाही लूट रहे हैं

क्योंकि पहले मेहनताने में 500 रु. लेकर छोटी भूमिकाएं भी कर लेने वाले नवाज अब 100 करोड़ रु. से ज्यादा की जायदाद के मालिक हैं

स्वीकारोक्ति

अपनी आत्मकथा ऐन ऑर्डिनरी लाइफ से जिनको तकलीफ पहुंची उनसे माफी मांगते हुए किताब बाजार से वापस ले ली.

***

Read more!