नदियों की आवाज
राजेंद्र सिंह नदियों के संरक्षण के बड़े समर्थक हैं और बड़े बांधों के निर्माण और नदियों की सफाई पर किए जाने वाले भारी-भरकम सरकारी खर्च के अनुपात में नतीजे न मिलने पर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करते रहते हैं

राजेंद्र सिंह
60 वर्ष पर्यावरण कार्यकर्ता
क्योंकि उन्होंने जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए पूरे भारत में काम किया है और हजारों तालाब और जोहड़ों के निर्माण में प्रत्यक्ष रूप से शामिल रहे हैं
क्योंकि वे नदियों के संरक्षण के बड़े समर्थक हैं और बड़े बांधों के निर्माण और नदियों की सफाई पर किए जाने वाले भारी-भरकम सरकारी खर्च के अनुपात में नतीजे न मिलने पर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करते रहते हैं
खास क्या है अपने प्रयासों से चमत्कृत कर देने वाले राजेंद्र सिंह रैमन मेग्सेसे पुरस्कार विजेता हैं. अधिकांश वामपंथी आंदोलनकारियों के उलट वे परंपराओं और भारतीय संस्कृति को बहुत पसंद करते हैं. राजस्थान उनका पहला प्रेम है
देखना है जब देश में जल संकट भीषण रूप लेता जा रहा है, क्या जलशक्ति मंत्रालय इस 'जलपुरुष' के लिए कोई भूमिका तलाश पाता है.
***