नए करियरः आंकड़ों का खेल
मुंबई स्थित एसपी जैन स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट पहला संस्थान था, जिसने 2005 में डेटा साइंस में सर्टिफिकेट प्रोग्राम की पेशकश की थी

डेटा साइंस
डेटा साइंस में कंप्यूटर विज्ञान, स्टैटिस्टिक्स या सांख्यिकी, ऑपरेशंस रिसर्च और व्यवसाय सरीखे पाठ्यक्रम समाहित हैं. मुंबई स्थित एसपी जैन स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट के डायरेक्टर (बिग डेटा) अभिजीत दासगुप्ता कहते हैं, ''इस कोर्स की अहमियत को मान्यता देने वाला पहला देश अमेरिका था—वहां के विश्वविद्यालयों ने करीब 10 साल पहले इसमें मास्टर डिग्री की पेशकश शुरू की थी.
भारत में हम पहला संस्थान थे, जिसने 2005 में डेटा साइंस में सर्टिफिकेट प्रोग्राम की पेशकश की थी.''
मुख्य हुनर इसके ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में क्वांटिटैटिव टेक्नीक, ऑप्टिमाइजेशन, डेटा इंजीनियरिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा माइनिंग, स्टैटिस्टिकल मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, विजुअल एनैलिटिक्स और बिजनेस एनैलिटिक्स शामिल हैं.
संस्थान डेटा साइंस में तीन साल की बैचलर डिग्री की पेशकश करता है, जिसे टीईक्यूएसए ऑस्ट्रेलिया की मान्यता प्राप्त है
पारिश्रमिक 8 लाख रुपए सालाना
www.spjain.org
***