ताकतवर-रसूखदारः पगड़ी वाला हीरो
वे बचपन में आर्थिक तंगी देख चुके हैं पर अब उनके पास निजी जेट विमान है. गांव से प्रेम होने के कारण अपने नाम में दोसांझ जोड़ लिया. वे इतने लोकप्रिय हैं कि कई कंपनियों ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बना लिया है.

दलजीत दोसांझ
35 वर्ष
गायक और अभिनेता
पगड़ी वाला हीरो
क्योंकि वे पगड़ी वाले हीरो हैं. पग्ग वाला मुंडा उनका सुपरहिट गाना है. वे पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार हैं और अब हिंदी सिनेमा में जादू बिखेर रहे हैं. उड़ता पंजाब, फिल्लौरी, सूरमा, वेलकम टू न्यूयॉर्क और अर्जुन पटियाला में वे अपना जलवा दिखा चुके हैं
क्योंकि पंजाबी और हिंदी सिनेमा में उनका हरेक किरदार पगड़ी पहनता है. वे कहते हैं कि सिनेमा में काम करने के लिए अपनी पगड़ी नहीं उतारेंगे
क्योंकि वे बचपन में आर्थिक तंगी देख चुके हैं पर अब उनके पास निजी जेट विमान है. गांव से प्रेम होने के कारण अपने नाम में दोसांझ जोड़ लिया. वे इतने लोकप्रिय हैं कि कई कंपनियों ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बना लिया है. सांझ फाउंडेशन के जरिए असहाय बच्चों और बुजुर्गों की मदद भी करते हैं
शौक वे विदेशों से दुनिया के सबसे महंगे कपड़े खरीदकर पहनते हैं.
***