पते की बात

कृपया चिंता न करें, आंटी. मैं आपके बेटे को किसी भी तरह नुक्सान नहीं पहुंचाऊंगा. मैं बस इतना चाहता हूं कि वह अपनी गलती से सबक सीखे.

चंद्रदीप कुमार
चंद्रदीप कुमार

इंडिया टुडे

''कृपया चिंता न करें, आंटी. मैं आपके बेटे को किसी भी तरह नुक्सान नहीं पहुंचाऊंगा. मैं बस इतना चाहता हूं कि वह अपनी गलती से सबक सीखे. मैंने किसी के भी खिलाफ कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, न ही मैं किसी और को ऐसा करने दूंगा. चिंता छोड़ो और जल्दी भली-चंगी हो जाओ. मेरा प्रणाम स्वीकार करो.''

यह बात केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ट्विटर पर जादवपुर विश्वविद्यालय के उस छात्र की मां को भरोसा दिलाते हुए कही जिसे एक तस्वीर में सुप्रियो के बाल खींचते हुए देखा गया था. सुप्रियो ने ही तस्वीर ट्वीट कर कहा था कि यह ममता बनर्जी सरकार पर है कि वह कार्रवाई करे. इसके बाद छात्र की कैंसर से जूझ रही मां ने बेटे को माफ कर देने की अपील की थी.

सुप्रियो विवि में संघ से जुड़े छात्र संगठन एबीवीपी के आयोजन में हिस्सा लेने गए थे. एक अखबार के संपादक ने उन पर धमकी देने और अपशब्द कहने का आरोप लगाया. संपादक ने अखबार में हिंसा की खबरों के लिए माफी मांगने से मना कर दिया. हमले के आरोपी छात्र ने भी माफी मांगने से इनकार कर दिया.

***

Read more!