बहुत कठिन है डगर नगर निगम की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी और योगी के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर के नगर निगम सबसे फिसड्डी रहे.

योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राज्य की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की परियोजना अपने लक्ष्य से पिछड़ गई है. शहरी विकास विभाग ने 16 नगर निगमों के तहत 6,455 किलोमीटर सड़कों के सर्वेक्षण बाद मार्च 2017 के चुनाव-पूर्व वादे के लिए खतरे की घंटी बजा दी है.
विभाग ने सिर्फ 17 प्रतिशत सड़कों की मरम्मत की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी और योगी के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर के नगर निगम सबसे फिसड्डी रहे. वाराणसी की केवल 28 प्रतिशत सड़कें गड्ढामुक्त हैं जो गोरखपुर के 26 प्रतिशत के आंकड़े से मामूली बेहतर है. इज्जत बचाने के लिए नितिन गडकरी जैसा कोई व्यक्ति ढूंढऩा होगा.
***

