अच्छी दोस्त हैं जरीन खानः मोहित मदान
अच्छी दोस्त हैं जरीन खानः मोहि मदान

गायक अरिजीत सिंह के गाए गाने `आज जिद...' की वजह से फिल्म `अक्सर-2' चर्चा में है. फिल्म के निर्देशक अनंत महादेवन ने सेंसर बोर्ड के फैसले पर आपत्ति जताई है. सच्चाई क्या है?
देखिए, यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. इस गाने में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे लोगों को बुरा लगेगा. सेंसर बोर्ड का फैसला गलत है. इस गाने में ऐसा कोई सीन भी नहीं है जो आपत्तिजनक हो. गाने में किसिंग सीन तक नहीं है. यह गाना स्टोरी का एक पार्ट है जो स्टोरी को आगे ले जाता है. वैसे, मैं इस गाने का हिस्सा नहीं हूं. इसे जरीन खान और गौतम रोडे पर खूबसूरत तरह से फिल्माया गया है.
फिल्म में आप किस तरह का किरदार प्ले कर रहे हैं?
मेरे किरदार का नाम बच्चन सिंह है. यह एक ग्रे शेड कैरेक्टर है. खुदगर्ज और सेल्फिश है. बहुत सारी चीजें आसानी से नहीं मिलती है जिससे वह खुद फंसा हुआ महसूस करता है.
इस किरदार को निभाने में आप कितने सहज रहे?
यह मेरे पर्सनल लाइफ से बिल्कुल अलग है. इस किरदार को लेकर निर्देशक ने मुझसे पूछा था कि कर पाओगे? उनका यह सवाल मेरे लिए किसी चैलेंज से कम नहीं था. मैंने उनसे कहा कि मैं एक एक्टर हूं. मुझे आगे जाना है तो मुझे प्रूव करना होगा. सबसे पहले मैंने अपने आप पर विश्वास किया और फिर बच्चन सिंह को लेकर रिसर्च किया. मैंने अपना बेहतरीन परफॉरमेंस दिया है.
फिल्म की हीरोइन जरीन खान के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
जब आप एक अनुभवी स्टार के साथ पहला सीन कर रहे हैं तो मन में थोड़ा डर बना रहता है. लेकिन जरीन काफी सपोर्टिव रहीं और उन्होंने महसूस ही होने नहीं दिया कि मैं पहली बार उनके साथ काम कर रहा हूं. आज वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं.
आप किसे आपना गॉडफादर मानते हैं?
बॉलीवुड में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है. लाइफ में जब कोई गॉडफादर आएगा तो सच में मेरे जीवन में नया बदलाव आएगा.
आप तो दिल्ली के रहने वाले हैं, कितनी याद आती है?
दिल्ली मेरी जन्मभूमि है. लेकिन मुंबई को मैंने अपना कर्मभूमि बनाया है. अपने काम में व्यस्त रहता हूं. इसलिए जब मौका मिलता है तब दिल्ली जाता हूं. अपने परिवार और दोस्तों से मिलता हूं. कनॉट पैलेस के अलावा उन गलियों को मिस करता हूं जहां अपने दोस्तों के साथ घूमता था.