ओलंपिकः धमाकेदार वापसी

आखिर 41 साल बाद पुरुष टीम ने कोई पदक जीता और महिला टीम पहली बार सेमिफाइनल में पहुंची तो भारतीय हॉकी विश्व मंच पर मजबूत दस्तक के साथ लौटी.

ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर पुरुष हॉकी टीम के खुशी के पल (4 अगस्त)
ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर पुरुष हॉकी टीम के खुशी के पल (4 अगस्त)

वर्ष 2011 में भारतीय हॉकी के साथ जुड़ाव के अपने पहले दौर में डेविड जॉन पुरुष टीम के फिटनेस ट्रेनर थे. ऑस्ट्रेलिया के उनके हमवतन माइकल नॉब्स टीम के कोच बस नियुक्त ही हुए थे और उन्होंने भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के अहम कारणों में शारीरिक फिटनेस (जाहिर है, कमी) को बताया था.

इस जोड़ी ने मिलकर भारतीय खिलाड़ियों के फिटनेस कायाकल्प की संस्कृति की नींव डाल दी, ताकि वे यूरोपीय खिलाडिय़ों का मुकाबला बराबरी से कर सकें. नॉब्स और जॉन के प्रशिक्षण में सरदार सिंह, संदीप सिंह जैसे खिलाडिय़ों के शारीरिक कौशल और दमखम में नाटकीय इजाफा हुआ.

फिर भी, वैश्विक मंचों पर कामयाबी दूर ही रही. 2013 में नॉब्स को अचनाक हटा दिया गया. उनके बाद बहुत सारे कोच आए. शुरू में जॉन को भी हटा दिया गया, लेकिन 2016 में उनकी टीम के उम्दा प्रदर्शन करने वाले निदेशक के रूप में वापसी हुई.

हालांकि, आज भारतीय हॉकी ने आखिरकार बेड़ियां तोड़ दी और बरसों तक पिछडऩे के बाद उक्वदा प्रदर्शन कर दिखाया है, लेकिन भारत में नॉब्स और जॉन के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. ग्राहम रीड (पुरुष हॉकी टीम के मौजूदा कोच) और जोएर्ड मारीज्ने (महिला हॉकी टीम की कोच) ने अलग काम यह किया है कि उन्होंने खिलाडिय़ों में आत्मविश्वास भर दिया है.

याद रखना चाहिए कि भारतीय हॉकी को खेल की पुरानी शैली से बाहर निकालना था, जिसके तहत उसने पिछली सदी में कामयाबी के शिखर छुए थे. फिर से सीखना शुरू करने की सख्त जरूरत थी. 28 जुलाई, 2021 को लीग स्टेज में ब्रिटेन की टीम से हारी महिला टीम एक अहम मिसाल है कि पुरानी शैली और तरीके अब असरदार नहीं रहे.

1-4 से पराजय के बाद कोट मारीज्ने ने कहा था, ‘‘भारतीय हॉकी की पुरानी शैली अब कारगर नहीं रही. यही खेल उन्होंने आज खेला, लंबे समय तक गेंद को अपने पास रखा और हम हार गए.’’

शारीरिक फिटनेस के साथ ही, भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबालब है. यह किसी ओलंपिक मुकाबले में सबसे बड़े अंतर से हारने (ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-7 से) के बाद लगातार पांच मैच जीतने में दिखता है. या फिर उस तरीके में, जिससे ग्रुप स्टेज तीन लगातार मैचों में हारने के बाद इसने पहली बार सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई.

तोक्यो में विश्व की नंबर 2 टीम ऑस्ट्रेलिया को पीटने के बाद मारीज्ने ने कहा, ''अंतर खुद पर भरोसा करने और फिर सचाई पर लौट आने का है. अगर आप हारते हैं, तो भी आपका भरोसा कम नहीं होना चाहिए, यही बात मैंने लड़कियों से कही थी.’’

भारतीय टीम में अभी युवाओं और तजुर्बेकार खिलाड़ियों का अद्भुत मिश्रण है. इसलिए, पी.आर. श्रीजेश, रूपिंदरपाल सिंह और मनप्रीत सिंह जैसे दिग्गजों के साथ हरमनप्रीत और दिलप्रीत सिंह जैसे नए खिलाड़ी भी हैं. महिलाओं की टीम में, अनुभवी रानी रामपाल अगर अपना खेल खामोशी से खेलती हैं तो उन्हें पता होता है कि युवा लालरेमसियामी हमेशा उनकी मदद के लिए मौजूद हैं.

पुरुष हॉकी टीम के कोच रीड ने ओलंपिक चैनल से कहा, ''भारतीय हॉकी एक खास स्थिति में पैदा हुई है. बहुत सारा भारतीय कौशल इसलिए विकसित हुआ है क्योंकि भारतीय खिलाड़ी यूरोपीय खिलाड़ियों की तरह बड़ी डील-डौल के नहीं होते. हमें दमखम में इस अंतर का पाटना है. दुनिया के कुछ सबसे उम्दा खिलाड़ी बड़ी डील-डौल के नहीं हैं.

हमारे पास स्टिक का लाजबाव हुनर काफी है और हम उसे इस्तेमाल करना जारी रखेंगे. हम गेंद को पास करना पसंद करते हैं और विरोधी को टैकल करने का मौका नहीं देंगे. हमारा कौशल जर्मनी, नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया से अलहदा है और यही बात भारत को खास बनाती है.’’

एक बड़ा अहम कारक हॉकी इंडिया का बढ़ता दबदबा है. नेशनल फेडरेशन ने यह फैसला किया है कि लगभग सभी वैश्विक हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन भारत में करवाया जाए, ताकि भारतीय खिलाडिय़ों को अधिकतम अनुभव मिले और वे दूसरों के हुनर और खेल से वाकिफ हो सकें. भारतीय हॉकी टीमों का अब मुक्चय प्रायोजक ओडिशा हाल के दौर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी का हब बन गया है.

मार्च, 2008 में भारतीय हॉकी गर्त में चली गई थी, जब यह इंग्लैंड से 2-0 से हारी थी और वह बीजिंग ओलंपिक से बाहर हो गई थी. पहली बार, ओलंपिक में भारतीय टीम शामिल नहीं हो पाई थी. लेकिन तोक्यो 2020 ने भारतीय हॉकी में एक नया अध्याय लिखा है क्योंकि इस बार पुरुष टीम कांस्य पदक लेकर लौटी है तो महिला टीम पहली बार सेमिफाइनल में पहुंचने का हौसला दिखाया है. यकीनन, यह सूर्योदय की तरह है. संभव है, न सिर्फ भारतीय हॉकी का पुराना गौरव और जादुगरी लौट आए, बल्कि नए कीर्तिमान स्थापित हो.

‘‘भारतीय हॉकी अपनी खास स्थितियों में पैदा हुई है. इसमें बहुत कुछ हुनर इसलिए विकसित हुई, क्योंकि भारतीय खिलाडिय़ों की कद-काठी यूरोपीय खिलाडिय़ों की तरह मजबूत नहीं है’’ 
 ग्राहम रीड 
कोच, भारतीय पुरुष हॉकी टीम

Read more!