आवरण कथाः जीने के सबक
विराट विलास पवार का कहना है कि उन्होंने माता-पिता के साथ बचपन के बाद इतना ज्यादा समय नहीं बिताया. लेकिन, घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) के साथ पवार और उनकी मां ने चीजों को दिलचस्प बना लिया है.

विराट विवास पवार संस्थापक, एपिटोम मीडिया मैनजमेंट
इंडिया टुडे टीम
विराट विलास पवार का कहना है कि उन्होंने माता-पिता के साथ बचपन के बाद इतना ज्यादा समय नहीं बिताया. लेकिन, घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) के साथ पवार और उनकी मां ने चीजों को दिलचस्प बना लिया है.
पवार की मां उन्हें खाना पकाने से जुड़ी मौलिक बातें और पसंदीदा व्यंजन बनाने के गुर सिखा रही हैं और बदले में बेटा तेजी से मैसेज लिखने और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के गुर सिखा रहा है.
परिणाम? पवार अब पोहा, उपमा और शीरा बनाना जान गए हैं और उनकी मां अब मैसेज तर्जनी की बजाए अंगूठे से तेजी से लिख रही हैं. यह समय काटने का बेहतर तरीका है.
***