हर फिक्र को संगीत में उड़ाता चला गया

31 साल के पार्थ पारीख और 28 साल की मोनिका मेवाड़ ने 18 महीने पहले ही शादी की थी. लॉकडाउन उनकी शादी के लिए एक अच्छी परीक्षा साबित हो रहा है

पार्थ पारीख और मोनिका मेवाड़ प्रोडक्ट डिजाइनर और इंटीरियर डिजाइनर/स्टाइलिस्ट
पार्थ पारीख और मोनिका मेवाड़ प्रोडक्ट डिजाइनर और इंटीरियर डिजाइनर/स्टाइलिस्ट

31 साल के पार्थ पारीख और 28 साल की मोनिका मेवाड़ ने 18 महीने पहले ही शादी की थी. लॉकडाउन उनकी शादी के लिए एक अच्छी परीक्षा साबित हो रहा है.

सौभाग्य से वे पहले से कहीं अधिक जुड़ाव महसूस कर रहे हैं. वे अपना समय गीत-संगीत के बीच मौज-मस्ती के साथ गुजार रहे हैं.

वे इसका तुत्फ उठा रहे हैं. पारीख कहते हैं, ''वे अब मेरे स्टुडियो से बाहर काम करती हैं. हम एक साथ ब्रेक लेते हैं और थोड़ी बागबानी करते हैं और गाने गाते हैं. मोनिका बेहतर गाती हैं, इसलिए वे इसे गाती और रिकॉर्ड करती हैं, और मैं बीच-बीच में 'फनी' आवाजें निकालकर उन्हें परेशान करता हूं.

इस तरह उनका सारा गाना या तो पूरी तरह बर्बाद कर देता हूं या फिर उनके संगीत में कुछ एक्स्ट्रा चीजें जोड़ देता हूं. लेकिन हम खूब मजे कर रहे हैं.'' इसका मतलब यह नहीं है कि वे झगड़ते नहीं, लेकिन उनकी 'प्यार भरी नोकझोंक' उन्हें और करीब ला रही है.

Read more!